हेलो Mp के मेरे सभी साथियों को कैसे हो आप सब, उम्मीद करता हु आप सब अच्छे से होंगे। आज हम आप सभी लिए मध्यप्रदेश में Samagra ID से जुड़ी एक महत्वपूर्ण जानकारी लेकर आए है। ये जानकारी Mp के हर परिवार के लिए जरुरते।
आप सभी को मालूम है कई सरकारी योजनाओं और सेवाओं के लिए eKYC की जरूरत पड़ती है। इसमें में एक Samagra Id eKYC भी है। अगर आपने अभी तक अपनी समग्र आईडी की eKYC नहीं की है, तो इसे मोबाइल से ऑनलाइन घर बैठे कर सकते है।
समग्र पोर्टल पर आधार eKYC की सुविधा उपलब्ध है और eKYC के लिए Samagra Member ID और Aadhaar की जरूरत होती है।
अगर आप भी Samagra eKYC, Samagra eKYC Portal, Aadhaar Samagra eKYC या Samagra eKYC Kaise Kare की जानकारी खोज रहे हैं, तो इस लेख में मोबाइल से eKYC करने का पूरा तरीका बताया गया है।
Samagra eKYC क्या है?
Samagra eKYC का मतलब समग्र पोर्टल पर दर्ज आपकी जानकारी का Aadhaar में दर्ज जानकारी से सत्यापन करना है। इसमें समग्र आईडी और आधार की जानकारी का मिलान किया जाता है। नाम, जन्मतिथि और लिंग जैसी जानकारी का मिलान होने पर eKYC सत्यापन पूरा हो जाता है।
समग्र पोर्टल पर परिवार के लिए 8 अंकों की Family ID और सदस्य के लिए 9 अंकों की Member ID होती है। eKYC सदस्य की समग्र आईडी के आधार पर की जाती है।
Samagra eKYC कैसे करें?
अब बात करते हैं कि Samagra eKYC Kaise Kare। इसके लिए आप समग्र की official website पर जाकर खुद eKYC कर सकते हैं।
Samagra eKYC Online करने का तरीका
- सबसे पहले Samagra की official website खोलें।

- अब आपके सामने समग्र आईडी का होम पेज ओपन हो जायेगा।
- होम पेज पर आपको “समग्र प्रोफाइल अपडेट” सेक्शन में जाएं और “e-KYC करें” विकल्प चुनें।

- अब आपके सामने नया पेज ओपन होगा। यहां आपको आधार ekyc हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिए है। उन्हें एक बार जरूर पढ़ ले।
- अब अपनी 9 अंकों की Member Samagra ID दर्ज करें।
- इसके बाद Aadhaar नंबर दर्ज करें और दिए गए consent को स्वीकार करें।
- अब Aadhaar से जुड़े मोबाइल नंबर पर OTP भेजा जाएगा।
- मोबाइल पर आया OTP दर्ज करके Aadhaar verification पूरा करें।
- इसके बाद Samagra और Aadhaar में दर्ज जानकारी का मिलान किया जाएगा।
जानकारी का मिलान होने पर आपकी Samagra eKYC पूरी हो जाएगी।
Samagra eKYC Portal कौन सा है?
Samagra eKYC Portal के लिए मध्यप्रदेश का आधिकारिक Samagra Portal इस्तेमाल किया जाता है। Samagra की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर eKYC से संबंधित सुविधा का इस्तेमाल किया जा सकता है।
इसके अलावा MPOnline और CSC के माध्यम से भी Samagra eKYC की सुविधा उपलब्ध है।
Aadhaar से Samagra eKYC के लिए क्या चाहिए?
Aadhar Samagra eKYC करने के लिए मुख्य रूप से ये चीजें आपके पास होनी चाहिए:
- 9 अंकों की Samagra Member ID
- Aadhaar Card
- Aadhaar से लिंक मोबाइल नंबर
- मोबाइल पर प्राप्त होने वाला OTP
अगर Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक नहीं है, तो OTP के जरिए eKYC पूरी नहीं हो पाएगी। ऐसी स्थिति में CSC या MPOnline kiosk पर जाकर biometric verification के माध्यम से eKYC कराई जा सकती है।
Samagra eKYC Status कैसे Check करें?
अगर आपने Samagra eKYC कर दी है और अब यह देखना चाहते हैं कि eKYC हुई है या नहीं, तो Samagra portal पर जाकर eKYC की स्थिति चेक की जा सकती है।
- आधिकारिक वेबसाइट समग्र पोर्टल खोलें।
- होमपेज पर दिए गए “ई-केवाईसी करें” या “समग्र प्रोफाइल अद्यतन करें” सेक्शन में जाएँ।
- अपना 9 अंकों का समग्र सदस्य आईडी दर्ज करें।
- स्क्रीन पर दिया गया कैप्चा कोड (Captcha) भरें और खोजें पर क्लिक करें।
- यदि आपका ई-केवाईसी पहले से पूरा है, तो संदेश दिखाई देगा कि “आपका आधार पहले से सत्यापित है एवं आपकी समग्र आईडी से लिंक है”।
इसलिए अगर eKYC करने के तुरंत बाद status में बदलाव दिखाई नहीं देता है, तो कुछ समय बाद दोबारा status check किया जा सकता है।
Samagra eKYC में नाम या जन्मतिथि अलग है तो क्या करें?
अगर Samagra ID और Aadhaar में नाम, जन्मतिथि या दूसरी जानकारी अलग है तो eKYC का सामान्य मिलान पूरा नहीं हो सकता।
सरकारी FAQ के अनुसार ऐसी स्थिति में Aadhaar में दर्ज जानकारी को Samagra में अपडेट करने के लिए ऑनलाइन अनुरोध किया जा सकता है और संबंधित स्थानीय निकाय के अनुमोदन के बाद जानकारी को समान किया जा सकता है।
अगर Aadhaar में ही जन्मतिथि या gender गलत है, तो पहले Aadhaar में correction करवाना होगा।
CSC से Samagra eKYC कैसे करें?
अगर आपके Aadhaar में मोबाइल नंबर लिंक नहीं है या आप खुद online eKYC नहीं कर पा रहे हैं, तो CSC या MPOnline kiosk पर जाकर Samagra eKYC करा सकते हैं।
वहां biometric device के माध्यम से Aadhaar verification किया जा सकता है। मध्यप्रदेश सरकार के अनुसार eKYC की सुविधा CSC और MPOnline kiosks पर उपलब्ध है।
निष्कर्ष
अगर आप Samagra eKYC 2026 करना चाहते हैं तो अपनी Samagra Member ID और Aadhaar के जरिए Samagra portal पर eKYC कर सकते हैं। Aadhaar से मोबाइल नंबर लिंक होने पर OTP के माध्यम से verification किया जा सकता है, जबकि मोबाइल लिंक नहीं होने पर CSC या MPOnline kiosk से biometric eKYC कराई जा सकती है।
1 thought on “Samagra eKYC Online: समग्र आईडी को Aadhaar से लिंक कैसे करें?”