अगर आप भी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के लाभार्थी हैं और जानना चाहते हैं कि PM Kisan Beneficiary List 2026 में आपका नाम शामिल है या नहीं, तो अब आप घर बैठे अपने मोबाइल से ऑनलाइन सूची देख सकते हैं।
इसके लिए आपको सरकारी कार्यालय के चक्कर लगाने की जरूरत नहीं है। किसान भाई पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर अपने राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करके लाभार्थियों की सूची देख सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि PM Kisan Beneficiary List 2026 में अपना नाम कैसे देखें, 24वी किस्त पाने का लिए आपका नाम लिस्ट में है या नहीं।
PM Kisan Beneficiary List 2026 – Overview
| विवरण | जानकारी |
|---|---|
| योजना का नाम | प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना |
| लाभार्थी | पात्र किसान परिवार |
| आर्थिक सहायता | ₹6,000 प्रति वर्ष |
| किस्त की राशि | ₹2,000 |
| लाभ का तरीका | सीधे बैंक खाते में DBT |
| लाभार्थी सूची | ऑनलाइन |
| जरूरी प्रक्रिया | e-KYC और पात्रता सत्यापन |
| आधिकारिक वेबसाइट | pmkisan.gov.in |
PM Kisan Beneficiary List 2026 में नाम कैसे देखें?
पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट में अपना नाम देखने के लिए नीचे बताए गए स्टेप फॉलो करें।
स्टेप 1: आधिकारिक वेबसाइट खोलें
सबसे पहले अपने मोबाइल या कंप्यूटर में पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
वेबसाइट: https://pmkisan.gov.in/

स्टेप 2: Beneficiary List विकल्प चुनें
वेबसाइट के होम पेज पर Farmers Corner सेक्शन में जाएं। यहां आपको Beneficiary List का विकल्प मिलेगा। इस पर क्लिक करें।

स्टेप 3: अपने राज्य और जिले का चयन करें
अब आपके सामने एक नया पेज खुलेगा। यहां नीचे दी गई जानकारियां चुनें।
- State – अपना राज्य चुनें।
- District – अपना जिला चुनें।
- Sub-District – अपनी तहसील या उप-जिला चुनें।
- Block – अपना ब्लॉक चुनें।
- Village – अपने गांव का नाम चुनें।
स्टेप 4: Get Report पर क्लिक करें
सभी जानकारी सही भरने के बाद Get Report बटन पर क्लिक करें।
स्टेप 5: लिस्ट में अपना नाम देखें
अब आपके गांव के लाभार्थियों की सूची स्क्रीन पर दिखाई देगी। इस सूची में अपना नाम खोजें। यदि आपका नाम सूची में मौजूद है, तो आपको पीएम किसान योजना की 24 वीं किस्त का लाभ मिलने वाला है।
PM Kisan Beneficiary Status 2026 कैसे चेक करें?
अगर आप यह जानना चाहते हैं कि पीएम किसान योजना की किस्त आपके खाते में आई है या नहीं, तो pm Kisan Beneficiary Status चेक करें। स्टेट्स चेक करने की संपूर्ण जानकारी के लिए नीचे दिए इंपॉर्टेंट लिंक पर क्लिक करे।
PM Kisan Beneficiary List में नाम नहीं है तो क्या करें?
यदि गांव की सूची में आपका नाम दिखाई नहीं दे रहा है, तो सबसे पहले अपनी जानकारी दोबारा जांचें। कई बार गलत गांव या ब्लॉक चुनने के कारण भी नाम नहीं मिलता।
यदि सही जानकारी भरने के बाद भी नाम नहीं मिलता, तो ये काम करें:
- अपना PM Kisan Beneficiary Status चेक करें।
- आधार और बैंक खाते से संबंधित जानकारी में गलती होने पर उसे ठीक करवाएं।
- अपनी e-KYC की स्थिति जांचें।
- भूमि रिकॉर्ड और पात्रता का सत्यापन करवाएं।
- जरूरत पड़ने पर नजदीकी CSC केंद्र या कृषि विभाग के कार्यालय से संपर्क करें।
सिर्फ सूची में नाम नहीं दिखने से यह तय नहीं होता कि आपका आवेदन हमेशा के लिए रद्द हो गया है। वास्तविक स्थिति जानने के लिए पोर्टल पर अपना आवेदन और पात्रता स्टेटस देखना जरूरी है।
PM Kisan Beneficiary List 2026 – FAQs
1. पीएम किसान बेनिफिशियरी लिस्ट 2026 कैसे देखें?
pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर Farmers Corner में Beneficiary List चुनें। फिर राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का चयन करके Get Report पर क्लिक करें।
2. क्या मोबाइल से पीएम किसान लिस्ट देख सकते हैं?
हां, आप स्मार्टफोन के ब्राउजर से आधिकारिक वेबसाइट खोलकर अपने गांव की लाभार्थी सूची देख सकते हैं।
3. पीएम किसान लिस्ट में नाम है लेकिन पैसा नहीं आया, क्या करें?
Know Your Status विकल्प से भुगतान की स्थिति जांचें। साथ ही e-KYC, बैंक विवरण और पात्रता संबंधी किसी लंबित समस्या की जांच करें।
4. पीएम किसान योजना में कितने रुपये मिलते हैं?
पात्र किसान परिवारों को सालाना ₹6,000 तीन किस्तों में दिए जाते हैं।
5. पीएम किसान की आधिकारिक वेबसाइट कौन-सी है?
पीएम किसान सम्मान निधि योजना की आधिकारिक वेबसाइट https://pmkisan.gov.in/ है।
निष्कर्ष
PM Kisan Beneficiary List 2026 में अपना नाम देखना काफी आसान है। आप घर बैठे मोबाइल से अपने गांव की सूची खोलकर अपना नाम खोज सकते हैं। अगर नाम सूची में नहीं मिलता या किस्त का पैसा नहीं आया है, तो अपना Beneficiary Status, e-KYC और पात्रता की स्थिति जरूर जांचें।
सलाह: पीएम किसान से संबंधित जानकारी के लिए केवल आधिकारिक वेबसाइट का उपयोग करें और किसी अनजान व्यक्ति के साथ अपना OTP या बैंकिंग पासवर्ड साझा न करें।
PM Kisan Beneficiary List Important Links
| Pm किसान लाभार्थी लिस्ट | क्लिक हेयर |
|---|---|
| पीएम किसान 24वीं किस्त | क्लिक हेयर |
| पीएम किसान स्टेटस चेक | क्लिक हेयर |
| योजना e KYC | क्लिक हेयर |










