Rajssp Portal: राजस्थान में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन और दिव्यांग पेंशन का लाभ लेने वाले पेंशनधारकों के लिए समय पर पेंशन सत्यापन करवाना जरूरी है। अगर आप राजस्थान में रहते हैं और अपनी पेंशन का वार्षिक सत्यापन मोबाइल से करना चाहते हैं, तो Rajssp App से घर बैठे ये काम आसानी से कर सकते है।
अब पेंशन सत्यापन के लिए हर बार ई-मित्र केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी। राजस्थान सरकार ने पेंशनधारक को पेंशन वार्षिक सत्यापन करने के लिए RAJSSP App लॉन्च कर दिया है। जहां से आप फेस ऑथेंटिकेशन या अन्य निर्धारित डिजिटल माध्यम से अपना सत्यापन करवा सकते हैं।
इस लेख में हम आपको बताएंगे कि Rajssp App से पेंशन सत्यापन कैसे करें, Rajasthan Pension Verification Online कैसे करें, Rajssp Portal पर पेंशन स्टेटस कैसे देखें और मोबाइल से सत्यापन नहीं होने पर क्या करना चाहिए।
Rajssp App क्या है?
RajSSP राजस्थान सरकार की सामाजिक सुरक्षा पेंशन सेवाओं से जुड़ा मोबाइल ऐप है। इसे राष्ट्रीय सूचना विज्ञान केंद्र (NIC) ने विकसित किया है। इस ऐप के माध्यम से पेंशनधारक पेंशन से जुड़ी विभिन्न जानकारियां प्राप्त कर सकते हैं और राजस्थान पेंशन वार्षिक सत्यापन कर सकते है।
इसका सबसे बड़ा फायदा उन बुजुर्गों, विधवा महिलाओं और दिव्यांग पेंशनधारकों को होता है जिन्हें सत्यापन के लिए बार-बार ई मित्र की दुकान या कार्यालय जाना पड़ता है।
Rajssp App Download कैसे करें?
अगर आप मोबाइल से राजस्थान पेंशन वेरिफिकेशन करना चाहते हैं, तो सबसे पहले आधिकारिक RajSSP ऐप डाउनलोड करें ओर साथ फेस कैप्चर के लिए आधार face rd app भी डाउनलोड करना पड़ेगा।
Google Play Store से डाउनलोड करें
Aadhaar FaceRD App
फेस ऑथेंटिकेशन के लिए आवश्यक सहायक ऐप।
Play Store पर Aadhaar Facets खोजें
राजस्थान पेंशन सत्यापन के लिए जरूरी दस्तावेज
मोबाइल या ई-मित्र केंद्र पर सत्यापन करवाने से पहले ये जानकारियां पास रखें:
- पेंशनधारक का आधार कार्ड।
- PPO नंबर या पेंशन संबंधी विवरण।
- जन आधार कार्ड या जन आधार नंबर, यदि मांगा जाए।
- आधार से जुड़ा मोबाइल नंबर, यदि OTP आधारित सत्यापन करना हो।
- बैंक खाते की जानकारी, यदि भुगतान संबंधी समस्या की जांच करनी हो।
हर माध्यम में सभी दस्तावेज जरूरी नहीं होते। ऐप या संबंधित केंद्र पर जो जानकारी मांगी जाए, वही उपलब्ध करवाएं। OTP, बैंक PIN या पासवर्ड किसी अनधिकृत व्यक्ति को न बताएं।
Rajssp App से पेंशन सत्यापन कैसे करें?
- पेंशनर के वार्षिक भौतिक सत्यापन का कार्य करने के लिए आपको RAJSSP App को open करना होगा एवं वार्षिक सत्यापन के icon पर क्लिक करना होगा।
- वार्षिक सत्यापन हेतु आपको अपना मोबाइल नंबर रजिस्टर करना होगा एवं OTP प्राप्त करना होगा।
- OTP भरने के पश्चात आपको Get Details पर क्लिक करना होगा।
- अब आपको वार्षिक सत्यापन करने के लिए आवेदन क्रमांक (PPO Number) अंकित करना होगा एवं विवरण देखें पर क्लिक करना होगा।
- पेंशन पोर्टल पर उपलब्ध पेंशनर का डाटा मोबाइल की स्कीन पर प्रदर्शित होने लगेगा।
- अब वार्षिक भौतिक सत्यापन करने के लिए पेंशनर को Face Capture पर क्लिक करना होगा, उसके बाद आपको अपना फेस कैप्चर करना होगा।
- ध्यान रहे फेस कैप्चर के दौरान आपको अपनी आंखें झपकनी होगी, उसके बाद फेस आधार पोर्टल से सत्यापित हो जायेगा और अपने आप बंद हो जायेगा।
- अब आपको पूछे गए प्रश्नों के उत्तर देने होंगे और अंत में सत्यपित बटन पर क्लिक करना होगा।
Rajssp Pension Status Check कैसे करें?
यदि आप यह जानना चाहते हैं कि आपकी पेंशन हुई या नहीं तो आप Rajssp के आधिकारिक पोर्टल पर उपलब्ध रिपोर्ट और स्टेटस सेवाओं का उपयोग कर सकते हैं।
पैंशन ई केवाईसी स्टेट्स कैसे चेक करे
- सबसे पहले आपको ऑफिसियल वेबसाइट पर जाना होगा। ऑफिसियल वेबसाइट पर जाने के बाद आपके सामने होम पेज खुल जायेगा।
- इस होम पेज पर आपको Report का ऑप्शन दिखाई देगा। आपको इस ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- इस पेज पर आपको Pensioner Online Status के ऑप्शन पर क्लिक करना होगा। ऑप्शन पर क्लिक करने के बाद आपके सामने अगला पेज खुल जायेगा।
- •इसके बाद आपको एप्लीकेशन नंबर भरना होगा। और फिर कैप्चा कोड डालकर Show Status पर क्लिक करना होगा। फिर आपके सामने पेंशनर स्टेटस आ जायेगा।
- इस फोटो में वार्षिक सत्यापन दिनाक December 2027 लिखा हुवा आयेगा।
- तब आप समझ लेना आपकी Ekyc पूर्ण है।
- अगर वार्षिक सत्यापन दिनाक December 2026 लिखा हुवा आए तो आपकी पेंशन ई केवाईसी पेंडिंग है उसे तुरंत करवा लेवे।
RAJSSP Mobile App के उद्देश्य
- RAJSSP App का मुख्य उद्देश पेंशनरों को आसानी से सत्यापन के लिए प्रेरित करना है।
- Rajssp एप की मदद से वृद्धजन, दिव्यांगजन, एकल नारी एवं कृषकों को घर बैठे वार्षिक भौतिक सत्यापन के लिए सुविधा प्रदान करना है।
- सभी पेंशनरों को नियमानुसार पेंशन प्रदान करने के उद्देश से इस योजना की शुरुआत की गई है।
RAJSSP Pension Verification App के लाभ
- सामाजिक सुरक्षा पेंशनर्स के लिए RAJSSP APP जांच करने वाला राजस्थान पहला राज्य है।
- पेंशनर्स घर पर ही मोबाइल ऐप के माध्यम से अपना वार्षिक सत्यापन कर सकेंगे।
- RAJSSP मोबाइल ऐप में आधार कार्ड में अंकित डाटा एवं face recognition तकनीकी का प्रयोग करके सत्यापन प्रक्रिया की जाएगी।
- RAJSSP Mobile App से सत्यापन करने की सुविधा पूरी तरह निशुल्क रहेगी।
- इस ऐप के माध्यम से राजस्थान के लगभग 94 लाख पेंशनर्स को सत्यापन करने की सुविधा प्राप्त होगी।
- अभी शुरुआत के प्रथम चरण में Rjssp app में वार्षिक सत्यापन की सुविधा दी गई है। आगे चलकर( द्वितीय चरण ) आप घर बैठे ऑनलाइन आवेदन की सुविधा भी दे दी जाएगी।
- सामाजिक सुरक्षा योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रही जयपुर निवासी रूबी का सर्वप्रथम RAJSSP मोबाइल ऐप माध्यम से सत्यापन किया गया।
- RAJSSP APP पर पेंशनर्स की पात्रता एवं पेंशनर्स की पूरी जानकारी उपलब्ध होगी।
- RAJSSP APP ऐप के माध्यम से सत्यापन करने में मात्र 1 मिनट का समय लगेगा।
मोबाइल से पेंशन सत्यापन नहीं हो रहा है तो क्या करें?
कई बार बुजुर्ग पेंशनधारकों को फेस स्कैन, इंटरनेट या आधार से जुड़े रिकॉर्ड के कारण परेशानी होती है। ऐसी स्थिति में ये उपाय आजमाएं।
| समस्या | समाधान |
|---|---|
| Face Scan फेल हो रहा है | पर्याप्त रोशनी में चेहरा स्कैन करें और कैमरा साफ रखें। |
| Aadhaar FaceRD नहीं खुल रहा | ऐप अपडेट करें और जरूरी अनुमतियां जांचें। |
| पेंशनधारक का विवरण नहीं मिल रहा | PPO नंबर और अन्य रिकॉर्ड की जांच करवाएं। |
| आधार या जन आधार में गलती है | संबंधित रिकॉर्ड को आधिकारिक प्रक्रिया से सही करवाएं। |
| मोबाइल से सत्यापन नहीं हो रहा | नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर बायोमेट्रिक सत्यापन करवाएं। |
| बहुत बुजुर्ग या अस्वस्थ पेंशनधारक हैं | संबंधित विभाग से वैकल्पिक सत्यापन या निर्धारित सहायता की जानकारी लें। |
Rajssp Pension Verification 2026: अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. Rajssp App से पेंशन सत्यापन कैसे करें?
Rajasthan Social Pension ऐप डाउनलोड करें, Yearly Verification विकल्प चुनें, मांगी गई जानकारी भरें और Aadhaar FaceRD के जरिए फेस ऑथेंटिकेशन पूरा करें।
2. क्या राजस्थान पेंशन का सत्यापन घर बैठे हो सकता है?
हां, उपलब्ध RajSSP ऐप की सुविधा के जरिए Android मोबाइल से आधार आधारित फेस ऑथेंटिकेशन द्वारा वार्षिक सत्यापन किया जा सकता है।
3. Rajssp App का आधिकारिक लिंक क्या है?
ऐप का आधिकारिक Google Play Store लिंक है: Rajasthan Social Pension App।
4. राजस्थान पेंशन का स्टेटस कैसे चेक करें?
राजस्थान पेंशन पोर्टल पर जाकर उपलब्ध पेंशन रिपोर्ट या स्टेटस सेवा का उपयोग करें।
5. क्या ई-मित्र केंद्र से पेंशन सत्यापन करवा सकते हैं?
हां, मोबाइल से सत्यापन नहीं होने पर ई-मित्र केंद्र पर निर्धारित बायोमेट्रिक या अन्य उपलब्ध माध्यम से सहायता ली जा सकती है।
6. पेंशन सत्यापन के बाद भी पैसा नहीं आए तो क्या करें?
पहले पेंशन पोर्टल पर रिकॉर्ड और भुगतान की स्थिति देखें। इसके बाद बैंक खाते, आधार-जन आधार रिकॉर्ड और विभागीय स्थिति की जांच करवाएं।
7. क्या हर साल पेंशन सत्यापन करवाना जरूरी है?
वार्षिक सत्यापन पेंशन व्यवस्था का महत्वपूर्ण हिस्सा है। अपने रिकॉर्ड में सत्यापन की स्थिति और वर्तमान समय-सीमा की पुष्टि आधिकारिक पोर्टल या विभाग से करें।
निष्कर्ष
राजस्थान के पेंशनधारक अब RajSSP ऐप के माध्यम से घर बैठे वार्षिक पेंशन सत्यापन की सुविधा का लाभ ले सकते हैं। इसके लिए Rajasthan Social Pension ऐप और Aadhaar FaceRD की जरूरत पड़ सकती है। सत्यापन के बाद ऐप में पुष्टि देखना जरूरी है। यदि मोबाइल से प्रक्रिया पूरी नहीं होती है, तो ई-मित्र केंद्र या संबंधित पेंशन कार्यालय से सहायता लें।
पेंशन की स्थिति, भुगतान और पात्रता से जुड़ी जानकारी के लिए हमेशा राजस्थान सरकार के आधिकारिक पोर्टल का उपयोग करें।
डिस्क्लेमर: यह लेख सामान्य जानकारी के उद्देश्य से तैयार किया गया है। यह राजस्थान सरकार की आधिकारिक वेबसाइट नहीं है। पेंशन सत्यापन, समय-सीमा और भुगतान से संबंधित अंतिम जानकारी के लिए संबंधित सरकारी पोर्टल या विभाग से पुष्टि करें।









