नई व्यवस्था के तहत पेंशनधारियों के दस्तावेजों और पात्रता की जांच दो स्तरों पर की जाएगी। पहले ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी (ग्राम सेवक) दस्तावेजों की जांच करेंगे। इसके बाद आवेदन पंचायत समिति स्तर पर भेजा जाएगा, जहां दूसरे चरण में संबंधित अधिकारी द्वारा जानकारी का सत्यापन किया जाएगा।
ऐसे में अगर आप भी राजस्थान में वृद्धावस्था पेंशन, विधवा पेंशन या दिव्यांग पेंशन का लाभ ले रहे हैं, तो समय रहते अपना आय प्रमाण पत्र बनवाकर जन आधार कार्ड में अपलोड करवा लें।
जन आधार में आय प्रमाण पत्र अपलोड होने के बाद ही होगा पेंशन सत्यापन
सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के तहत पेंशन प्राप्त कर रहे लाभार्थियों को अब सत्यापन से पहले अपनी आय से संबंधित दस्तावेज पूरे करने होंगे। इसके लिए पेंशनधारी को जन आधार केंद्र पर जाकर अपना आय प्रमाण पत्र जन आधार कार्ड में अपलोड करवाना होगा।
आय प्रमाण पत्र जन आधार में अपडेट होने के बाद ही पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया संबंधित विभागीय स्तर पर आगे बढ़ेगी। इसलिए पेंशनधारी सबसे पहले अपना आय प्रमाण पत्र तैयार करवाएं और उसे जन आधार में अपलोड करवाना सुनिश्चित करें।
पेंशन योजना का सत्यापन दो स्तरों पर होगा
नई व्यवस्था के अनुसार सामाजिक सुरक्षा पेंशन का सत्यापन ग्राम पंचायत और पंचायत समिति स्तर पर दो चरणों में पूरा किया जाएगा।
1. ग्राम पंचायत स्तर पर होगी पहली जांच
जन आधार कार्ड में आय प्रमाण पत्र अपलोड होने के बाद पेंशनधारी का आवेदन पहले ग्राम पंचायत स्तर पर पहुंचेगा। यहां ग्राम विकास अधिकारी यानी ग्राम सेवक पेंशनधारी की जानकारी और उपलब्ध दस्तावेजों की जांच करेंगे। इस दौरान रिकॉर्ड और प्रस्तुत दस्तावेजों का मिलान करके प्रथम चरण का सत्यापन किया जाएगा।
2. पंचायत समिति स्तर पर होगा दूसरा सत्यापन
ग्राम पंचायत स्तर पर जांच पूरी होने के बाद आवेदन पंचायत समिति स्तर पर भेजा जाएगा। यहां संबंधित अधिकारी पेंशनधारी के दस्तावेजों और जानकारी की दोबारा जांच एवं पुष्टि करेंगे। पंचायत समिति स्तर पर दूसरे चरण का सत्यापन पूरा होने के बाद ही पूरी प्रक्रिया संपन्न मानी जाएगी।
किन पेंशनधारियों को करवाना होगा सत्यापन?
इस नई व्यवस्था का ध्यान सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के संबंधित लाभार्थियों को रखना होगा। इसमें मुख्य रूप से ये पेंशनधारी शामिल हैं:
- वृद्धावस्था पेंशन प्राप्त करने वाले बुजुर्ग।
- विधवा पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं।
- एकल नारी पेंशन प्राप्त करने वाली महिलाएं।
- दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी।
इन सभी पेंशनधारियों को अपना आय प्रमाण पत्र जन आधार कार्ड में अपलोड करवाने के बाद ही सत्यापन की प्रक्रिया पूरी करवानी होगी।
जन आधार कार्ड में आय प्रमाण पत्र कैसे अपडेट करवाएं?
राजस्थान में जन आधार कार्ड में आय प्रमाण पत्र यानी परिवार की वार्षिक आय अपडेट करवाने के लिए आप खुद SSO ID से आवेदन कर सकते हैं या नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जा सकते हैं।
नोट: जहां तक हो सके इस बार आप Rajssp App से verification ना करवा कर नजदीकी ई मित्र से ही करवाए
सबसे पहले नजदीकी ई-मित्र केंद्र पर जाएं। वहां जन आधार परिवार में आय अपडेट करने का बोले।
ई मित्र वाला आपको आय प्रमाण पत्र फॉर्म देगा, उस फॉर्म का ध्यान पूर्वक भरना होगा। साथ ही नोटरी करवानी होगी। उसमें 2 गैजेटेड ऑफिसर का साइन करवाना होगा।
उसके बाद वो फॉर्म वापस ई मित्र वाले के पास ले जाना होगा।
ई मित्र वाला जरूरी दस्तावेज लेकर आपका फॉर्म जन आधार अपडेट कर देगा।
वार्षिक आय संशोधन के लिए आवेदन करवाएं। अपने साथ जन आधार कार्ड, आधार कार्ड और निर्धारित आय घोषणा पत्र या आय से संबंधित दस्तावेज लेकर जाएं।
ई-मित्र संचालक आवेदन ऑनलाइन सबमिट करेगा। इसके बाद सत्यापन पूरा होने पर आय अपडेट होगी। ई-मित्र से आवेदन करवाने पर निर्धारित सरकारी शुल्क देना पड़ सकता है,
पेंशनधारी समय रहते पूरे कर लें जरूरी दस्तावेज
नई व्यवस्था का उद्देश्य सामाजिक सुरक्षा पेंशन योजना के लाभार्थियों के रिकॉर्ड और पात्रता से जुड़े दस्तावेजों की जांच सुनिश्चित करना है। इसलिए वृद्धावस्था, विधवा एवं एकल नारी और दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थी अपना आय प्रमाण पत्र समय रहते बनवाकर जन आधार कार्ड में अपलोड करवाएं।
अगर जन आधार में आय प्रमाण पत्र अपडेट नहीं होगा, तो पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ने में परेशानी हो सकती है। इसलिए दस्तावेजों की कमी के कारण सत्यापन लंबित न रहे, इसके लिए पेंशनधारी पहले ही आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर लें।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल (FAQs)
1. क्या पेंशन सत्यापन से पहले जन आधार में आय प्रमाण पत्र अपलोड करवाना जरूरी है?
हां, नई गाइडलाइन के अनुसार पेंशन सत्यापन की प्रक्रिया आगे बढ़ाने से पहले आय प्रमाण पत्र जन आधार कार्ड में अपलोड करवाना अनिवार्य होगा।
2. पेंशन योजना का सत्यापन कितने स्तरों पर होगा?
पेंशन सत्यापन दो स्तरों पर होगा। पहले ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी द्वारा और इसके बाद पंचायत समिति स्तर पर संबंधित अधिकारी द्वारा जांच की जाएगी।
3. ग्राम पंचायत स्तर पर पेंशन का सत्यापन कौन करेगा?
ग्राम पंचायत स्तर पर ग्राम विकास अधिकारी यानी ग्राम सेवक पेंशनधारी की जानकारी और दस्तावेजों की जांच करेंगे।
4. पंचायत समिति स्तर पर क्या जांच होगी?
ग्राम पंचायत स्तर पर पहली जांच पूरी होने के बाद पंचायत समिति स्तर पर संबंधित अधिकारी दस्तावेजों और जानकारी की दोबारा जांच एवं पुष्टि करेंगे।
5. किन पेंशनधारियों को इस प्रक्रिया का ध्यान रखना होगा?
वृद्धावस्था पेंशन, विधवा एवं एकल नारी पेंशन और दिव्यांग पेंशन प्राप्त करने वाले लाभार्थियों को इस व्यवस्था का ध्यान रखना होगा।






